गुना नगर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर, शहर का माहौल हुआ भगवामय

Saturday, January 3, 2026 - 19:39
Updated: 10 months ago
0
गुना नगर में विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ जोरों पर, शहर का माहौल हुआ भगवामय

गुना (आरएनआई) नगर की विभिन्न बस्तियों में होने जा रहे विराट हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियाँ पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ अंतिम चरण में हैं। सम्मेलन की तैयारियों के चलते गुना शहर में एक अलग ही धार्मिक एवं सांस्कृतिक माहौल देखने को मिल रहा है। नगर की हर बस्ती भगवा ध्वजों से सुसज्जित हो रही है और भव्य स्वागत द्वारों का निर्माण किया जा रहा है।

हिंदू सम्मेलन की तैयारियों में युवाओं एवं सम्मेलन समितियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है। प्रत्येक बस्ती में समाजजन पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। इस उत्साहपूर्ण वातावरण ने पूरे शहर को भगवामय कर दिया है।

गुना नगर की कुल 12 बस्तियों में दिनांक 4 जनवरी 2026, दोपहर 12:00 बजे विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। सम्मेलन स्थलों का विवरण इस प्रकार है—

श्री कृष्णा बस्ती – स्थान: विंध्याचल पब्लिक हाई स्कूल

गोपाल बस्ती – स्थान: दुर्गा चौक, कैंट

विवेकानंद बस्ती – स्थान: हीरा बाग मैदान

हनुमान बस्ती – स्थान: मिडिल स्कूल, प्रगाढ़

श्री दुर्गा बस्ती – स्थान: डियो ऑफिस के पीछे, शहीद पार्क के पास, सिसोदिया कॉलोनी

जय श्री महावीर बस्ती – स्थान: कुंदन निवास

शीतला बस्ती – स्थान: कस्तूरबा कॉलेज मैदान

सावित्री बस्ती – स्थान: लव-कुश मंदिर

बूढ़े बालाजी बस्ती – स्थान: मां दुर्गा मैदान, टेकरी रोड

अवंतिका बस्ती – स्थान: कस्तूरी गार्डन

जगन्नाथपुर बस्ती – स्थान: नसिया जी का गार्डन

गणेश बस्ती – स्थान: शहनाई गार्डन

इन सभी स्थानों पर धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे सनातन संस्कृति, हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचेगा। सम्मेलन को लेकर गुना नगर में व्यापक उत्साह और उमंग का वातावरण बना हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User