गुना जिले के खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही जारी

May 26, 2024 - 20:07
May 26, 2024 - 20:56
 0  1.5k
गुना जिले के खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही जारी

गुना (आरएनआई) कलेक्टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह एवं अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन के निर्देश पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ० राजकुमार ऋषीश्वर के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा खाद्य प्रतिष्‍ठानों की निरंतर जाँच एवं फूड सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। 

इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम द्वारा गर्मी के सीजन में आइसक्रीम, कुल्‍फी एवं डेयरी प्रोडक्टस के नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु लिये गये। 

सैंपलिंग कार्यवाही के दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को उनके द्वारा बेचे जाने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्‍ता एवं पैकेज्‍ड फूड में उनके उपयोग की तिथि एवं लेबल के संबंध में जानकारी देते हुये उपभोक्‍ताओं को शुद्व, ताजा एवं अच्‍छी गुणवत्‍ता वाली खाद्य सामग्री बेचे जाने के निर्देश दिये गये।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा महेश दूध डेयरी केन्‍ट रोड गुना से  ब्रिटानिया, पारले-जी एवं पतंजलि बिस्किट्स, ब्रेड एवं दूध, न्‍यू गोस्‍वामी दूध डेयरी केन्‍ट रोड गुना से दही एवं दूध, कुन्‍ज डेयरी उपरी बाजार केन्‍ट से दूध एवं दही, महावीर आईसक्रीम एवं फास्‍ट फूड हाट रोड गुना से काजू शेक, बादाम शेक, आईसक्रीम, कुल्‍फी, भावना फ्रूट आईसकेण्‍डी कर्नलगंज एवं क्रीमी वर्ल्‍ड आइसक्रीम पार्लर कर्नलगंज से चॉकलेट बार, मलाई बार, ऑरेंज आईसकेण्‍डी एवं कुल्‍फी के नमूने, बालाजी दूध डेयरी कर्नलगंज गुना से दूध, दही एवं टोस्‍ट के नमूने, गोविन्‍द फूड प्रोडक्‍टस प्रा.लिमिटेड बीनागंज से हल्‍दी एवं धनिया पावडर एवं शिवहरे इण्‍डस्ट्रीज ए.बी. रोड बीनागंज से रिफाइण्ड सोयाबीन तेल के सैम्‍पल्‍स जांच हेतु संग्रहित कर राज्‍य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को भेजे गये हैं। 

उक्‍त सैम्‍पल्‍स की जांच रिपोर्ट आने पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं सैंपलिंग कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0