गुना के एडिशनल एस पी मानसिंह के गनमैन संतोष रघुबंसी की पिस्टल से चली गोली ड्राइवर महेश धाकड के पैर में लगी गोली!

जिला अस्पताल में इलाजरत, कलेक्टर_एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, एस पी ने कहा खतरे से बाहर। रेफर करवाने के सवाल पर कहा जैसा डाक्टर कहेंगे वैसा करेंगे।

Sep 7, 2024 - 16:59
Sep 7, 2024 - 16:59
 0  4.2k
गुना के एडिशनल एस पी मानसिंह के गनमैन संतोष रघुबंसी की पिस्टल से चली गोली ड्राइवर महेश धाकड के पैर में लगी गोली!
गुना के एडिशनल एस पी मानसिंह के गनमैन संतोष रघुबंसी की पिस्टल से चली गोली ड्राइवर महेश धाकड के पैर में लगी गोली!

गुना (आरएनआई) जिला मुख्यालय गुना में एडिशनल एस.पी. मानसिंह के बंगले पर लगभग 11 बजे की घटना बताई जाती हैं। जानकारी अनुसार एडिशनल एसपी मानसिंह के गनमेन संतोष रघुबंसी द्वारा अपनी सर्विस पिस्टल की सफाई रोज की तरह कर रहा था। सफाई के दौरान उसमें एक राउंड सफाई करते समय ट्रिगर दबने से चल गया। जो सामने खड़े एडिशनल एसपी के ड्राइवर महेश धाकड की जांघ में लगा और राऊंड जांघ के आर-पार है गया ! उसको तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्राइवर का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।

घटना के बाद जिला अस्पताल में कलेक्टर_एसपी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे और ड्राइवर की हालत को परखा। बाद में  मीडिया से चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा ने बताया कि उनके एडिशनल एसपी मानसिंह के बंगले पर उनका गनमैन संतोष रघुबंसी अपनी आर्म्स की सफाई कर रहा था। लोडिंग के दौरान पिस्टल से गोली अचानक चल गई, जो सामने ड्राइवर महेश धाकड के पैर में लगी हैं। जिनका इलाज हो रहा ही,जो अब वो खतरे से बाहर हैं। मीडिया के उसे बाहर ले जाने के सवाल पर एसपी ने कहा कि ड्राइवर के परिवार जन और डाक्टर से चर्चा के वाद देखेंगे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0