गुना कृषि उपज मण्‍डी की आवक में हुई अप्रत्‍याशित वृद्धि

दिसंबर 2023 में 99.55 प्रतिशत तथा जनवरी 2024 में 143 प्रतिशत की अप्रत्याशित वृद्धि की गई दर्ज

Monday, February 19, 2024 - 20:00
Updated: 3 years ago
0

गुना (आरएनआई) सचिव, कृषि उपज मण्‍डी समिति गुना ने बताया कि कलेक्‍टर अमनबीर सिंह बैंस के मार्गदर्शन में कृषि उपज मण्डी समिति गुना का संचालन बेहतर एवं उत्कृष्ट तरीके से किया जा रहा है। किसान बंधुओं को उनकी उपज का बेहतर व संतोषजनक भाव मिल रहा है, जिससे गुना जिला सहित विदिशा, राजगढ़, शिवपुरी, अशोकनगर के किसान मण्डी में अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं। जिसके परिणाम स्वरूप गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष मण्डी में आवक में अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है। 

अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 तक की तुलना में इस वर्ष अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 तक क्रमशः अक्टूबर 2023 में 92.32 प्रतिशत अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। इसी प्रकार नवंबर 2023 में 13.89 प्रतिशत, दिसंबर 2023 में 99.55 प्रतिशत तथा जनवरी 2024 में 143 प्रतिशत की अप्रत्याशित वृद्धि दर्ज की गई है।

कृषि उपज मक्का की आवक में कृषि उपज मण्डी समिति ने गत वर्ष अक्टूबर 2022 से जनवरी 2023 तक की तुलना में अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 तक रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। जिसमें अक्टूबर 2023 में 229.22 प्रतिशत, नवंबर 2023 में 39.65 प्रतिशत के साथ ही दिसंबर 2023 में 234.54 प्रतिशत एवं जनवरी 2024 में 497.34 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर एवं भारसाधक अधिकारी के निर्देशन में कृषि मण्डी में किसान बंधुओं को बेहतर व्यवस्थाएं मुहैया कराई जा रही हैं साथ ही गुना मण्डी में किसानों को संतोषजनक व उत्कृष्ट भाव मिल रहे हैं। जिससे किसान भाई गुना मंडी में अपनी उपज को लेकर पहुंच रहे हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User