गुना जिले में खाद्य पदार्थो को मिलावट से मुक्‍त करने का अभियान जारी

Saturday, February 17, 2024 - 19:04
Updated: 3 years ago
0
गुना जिले में खाद्य पदार्थो को मिलावट से मुक्‍त करने का अभियान जारी

गुना (आरएनआई) कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के निर्देशानुसार जिले में दूध, दुग्ध उत्पाद एवं अन्य खाद्य पदार्थ की सघन जांच कार्यवाही सतत रूप से जारी है।
इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के एक दल द्वारा म्याना क्षेत्र में स्थित दुग्ध कलेक्शन सेन्टर अनिल धाकड़ डेयरी से दूध के दो सेंपल, मधु दूध डेयरी से दूध के दो सेंपल एवं क्रीम का सेंपल, ओम ट्रेडर्स से निश्छल रिफाइंड सोयाबीन तेल एवं लूज सोयाबीन तेल के सेंपल जांच हेतु लिये गये। 
अधिकारियों की दूसरी टीम द्वारा ममता डेयरी प्रोडक्‍ट्स नयापुरा से घी, मावा, दूध सेंपल, डेली नीड्स श्याम डेयरी नयापुरा से दूध, पनीर एवं दही सेंपल, काउरस प्राइवेट लिमिटेड इण्डस्ट्रीयल एरिया से दूध के दो एवं घी का सेंपल जांच हेतु लिया गया। इसी प्रकार दुग्ध विक्रेता जगमोहन यादव से दूध के दो सेंपल जांच हेतु लिये गये। 
टीम में आयुक्त खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल द्वारा बनाये गये फ्लाइंग स्‍कॉड के खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती वर्षा व्‍यास, संदीप वर्मा, कमलेश दियावर सहित खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला गुना के खाद्य सुरक्षा अधिकारी नवीन जैन, रवि शिवहरे एवं लखन लाल कोरी भी उपस्थित रहे। उक्त नमूनों को जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा गया है। 
कलेक्‍टर श्री बैंस निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जांच एवं नमूना कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User