गरीब रथ एक्सप्रेस में AC कोच से उठा धुआं, बच्चे संग महिला कूदी ट्रेन से

शनिवार शाम गरीब रथ स्पेशल ट्रेन (05577) में गोंडा के पास एसी कोच से धुआं उठने से हड़कंप मच गया। शॉर्ट सर्किट से एमसीबी जलने के कारण कोच G3 में धुआं फैल गया। एक महिला यात्री गुंजन खातून अपने बच्चे के साथ चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिर गई जिससे बच्चे को हल्की चोट आई। ट्रेन को छपिया स्टेशन पर रोककर तकनीकी जांच की गई।

Saturday, July 5, 2025 - 23:17
0
गरीब रथ एक्सप्रेस में AC कोच से उठा धुआं, बच्चे संग महिला कूदी ट्रेन से

गोंडा (आरएनआई) सहरसा से आनंदविहार जा रही गरीब रथ स्पेशल ट्रेन (05577) शनिवार शाम उस समय हड़कंप का कारण बन गई, जब एसी कोच से अचानक धुआं उठने लगा। गोंडा के मढ़ा और परसा तिवारी के बीच किलोमीटर संख्या 608/11 पर एसी कोच G3 के पैनल में शॉर्ट सर्किट से एमसीबी जल गया, जिससे बोगी में धुआं फैल गया।

घटना शाम 6.38 बजे की है। धुएं से घबराकर कोच G3 की सीट संख्या 25 व 26 पर बैठी महिला गुंजन खातून चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश करने लगीं। उनके साथ गोद में दो वर्षीय बच्चा भी था, जो इस दौरान नीचे गिर गया और उसके सिर में हल्की चोट लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को तत्काल छपिया रेलवे स्टेशन पर रोका गया। रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने मौके पर पहुंचकर कोच की तकनीकी जांच की। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से पहुंचे चिकित्सक डा सुधांशु कुमार ने घायल बच्चे की जांच कर इलाज की पेशकश की, लेकिन महिला ने आगे उपचार से इनकार कर दिया।

घटना के बाद ट्रेन करीब डेढ़ 41 तक स्टेशन पर खड़ी रही। तकनीकी मरम्मत के बाद ट्रेन को शाम 7.19 बजे रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर रुस्तम अली ने पुष्टि की कि कोच के एमसीबी बॉक्स में आग लगने जैसी स्थिति बनी थी, जिसे तत्काल नियंत्रित कर लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User