गणेश महोत्सव का आयोजन हर वर्ष महाराष्ट्र मण्डल के द्वारा मनाया

Tuesday, September 26, 2023 - 16:29
Updated: 3 years ago
0
गणेश महोत्सव का आयोजन हर वर्ष महाराष्ट्र मण्डल के द्वारा मनाया

शाहजहॉपुर, (आरएनआई) गणेश महोत्सव का आयोजन हर वर्ष महाराष्ट्र मण्डल के द्वारा मनाया जाता है। गणेश महोत्सव के आयोजन अर्न्तगत 19 सितम्बर को राम चरन लाल धर्मशाला खिरनीबाग में स्थापना की गयी। नौ दिवसीय गणेश महोत्सव के अर्न्तगत प्रतिदिन आरती पूजन विधिवत मन्त्रोचार द्वारा आचार्य हरकेश शुक्ला के द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। भगवान श्री गणेश जी का पूजन भाजपा महानगर संयोजक शिल्पी गुप्ता एवं उनके पति आशीष गुप्ता ने किया गणेश महोत्सव महाराष्ट्र मण्डल के साथ साथ जनपद के भक्तों ने भी हिस्सा लेकर बडी श्रद्धा भक्ति के साथ पूजन सम्पन्न कराया। उक्त आयोजन में 9 दिन से लगातार आरती पूजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई भगवान श्री गणेश महोत्सव के आयोजन के समापन पूर्व श्रद्धालुओं ने महाराष्ट्र मण्डल के साथ हवन आरती पूजन किया। हवन आरती पूजन के उपरान्त वृहद्ध स्तर पर भण्डारा का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकडों भक्तों ने भण्डारा का प्रसाद ग्रहण किया। भगवान श्री गणेश की शोभा यात्रा कल 27 सितम्बर बुधवार को साय चार बजे से नगर के विभिन्न मार्गों जिसमें प्रमुंख रूप से राम चरन लाल धर्मशाला से प्रारम्भ होकर सदर कोतवाली के सामने से सदर बाजार बहादुर गंज धण्टाघर चौक कोतवाली से चारखम्भ मार्ग होते हुए रात्रि आठ बजे तक गर्रा घाट पर विसर्जित की जायेगी। भगवान श्री गणेश की शोभा यात्रा बडी श्रद्धा भक्ति के साथ निकाली जायेगी। जिसमें जगहों जगहों पर मटकी फोडने का कार्यक्रम भी किया जायेगा। आज के आयोजन में भगवान श्री गणेश का पूजन आरती के साथ भण्डारा का शुभारम्भ आयोजन के संयोजक नीरज बाजपेयी ने भगवान श्री गणेश जी का भोग लगाकर शुरू कराया। सफल आयोजन मे मुख्य रूप से अर्जुन सूर्यवशी सुदामा शिदें अनिल कदम  नंदा सूर्यवशी वंदना कदम नन्दा शिंदे हर्षित गुप्ता आशीष गुप्ता अक्षय कदम योगेश कदम  आदि का सहयोग रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User