खोए मोबाइल वापस मिले तो लौट आई चेहरे की मुस्‍कान

Wednesday, February 8, 2023 - 03:22
Updated: 4 years ago
0
खोए मोबाइल वापस मिले तो लौट आई चेहरे की मुस्‍कान
खोए मोबाइल वापस मिले तो लौट आई चेहरे की मुस्‍कान

गुना। जिला पुलिस मोबाइल जप्त करने में रिकॉर्ड तोड़ काम कर रही है। फरियादी भी खुश है कि उन्हें उनके कीमती मोबाइल पुलिस की सूझबूझ से वापस प्राप्त हो रहे हैं। गुना पुलिस का चोरी गए मोबाइल जप्त करने का अभियान निरंतर चालू है। इसके लिए समय-समय पर पदस्थ रहे पुलिस कप्तान बधाई के पात्र हैं।

वर्तमान पुलिस कप्तान पंकज श्रीवास्तव के कार्यकुशलता के चलते पुलिस चोरी गए या गुम हुए मोबाइल तलाशने में पुलिस को सफलता ही मिलती जा रही है, जो कि एक सराहनीय कार्य है।

जप्त किए गए मोबाइल के आंकड़े तो जगजाहिर हो जा रहे हैं, परंतु गुना पुलिस अब तक वह आंकड़े प्रकट करने में अक्षम रही कि मोबाइल चोरी के मामले में कितने अपराधियों के विरुद्ध आपराधिक कार्यवाही रोज नामचे में दर्ज हुई है या प्राथमिकी काटी गई । गुना पुलिस जप्त मोबाइल लौटाने के साथ-साथ मोबाइल चुराने वालों के विरुद्ध कार्यवाही का आंकड़ा प्रकट करने लगे तो यह भी बेहतर होगा। फरियादी को आरोपी के विरुद्ध मोबाइल चुराने के संबंध में क्या कार्यवाही हुई यह जानने की उत्सुकता बनी रहती है। पुलिस कप्तान इस और गौर करेंगे तो फरियादियों की उत्सुकता का निदान होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User