खेत में फैले करंट का मामला: गायब युवक की लाश कुएं में मिली, पोस्टमार्टम को भेजा शव, गुस्साए परिजनों के साथ समाजजन ने हनुमान चोराहे पर लगाया जाम

Wednesday, February 15, 2023 - 20:55
Updated: 4 years ago
0
खेत में फैले करंट का मामला: गायब युवक की लाश कुएं में मिली, पोस्टमार्टम को भेजा शव, गुस्साए परिजनों के साथ समाजजन ने हनुमान चोराहे पर लगाया जाम
खेत में फैले करंट का मामला: गायब युवक की लाश कुएं में मिली, पोस्टमार्टम को भेजा शव, गुस्साए परिजनों के साथ समाजजन ने हनुमान चोराहे पर लगाया जाम

गुना। बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सतनपुर में एक युवक विगत 4 दिन से गायब था, आज उस युवक की लाश बरखेड़ा गिर्द पेट्रोल पंप के पीछे कुएं में मिली है। लाश को निकलवाकर पीएम के लिए पुलिस भेज दिया है। पीएम के बाद ही तय होगा कि आखिर युवक की मौत किस वजह से हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत 12 तारीख को सतनपुर गांव के एक यादव परिवार के लड़के के गायब होने का मामला बजरंगढ़ थाने में दर्ज हुआ था।

परिजनों को आशंका थी कि खेत में लगाए गए करंट से लड़के की मौत हुई है। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए भी पकड़ा था। 

बताया जा रहा है कि आज उस लड़के की लाश बरखेड़ा गिर्द पेट्रोल पंप के पीछे सालिगराम के कुएं में मिली है।

पुलिस ने लाश को निकलवाकर पीएम के लिए भेजा है। वही लोगो ने हनुमान चोराहे पर जाम लगा दिया।

जानकारी अनुसार बजरँगगढ़ थाने अंतर्गत नीलम यादव की लाश मिलने के वाद पोस्ट मार्टम के वाद यादव समाज के लोगो ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सोपने के बाद यादव समाज के लोगो ने हनुमान चोराहे पर जाम करते हुए वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। लोगो की मांग थी कि खेत मालिक पर हत्त्या का मामला दर्ज किया जाए एवं उसके घर पर भी बुलडोजर चलाया जाए।

इस दौरान आमजन  हनुमान चौराहे पर जाम लगने से तेलघानी की ओर से केंट आने जाने वाले वाहन शॉर्ट कट अपनाते हुए हनुमान कॉलोनी से आदर्श कॉलोनी के रास्ते में घुस गए, जिससे गलियों में भी जाम लग गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User