खाद न मिलने से परेशान किसान दिन भर भटके इधर-उधर

Saturday, November 4, 2023 - 20:55
Updated: 3 years ago
0
खाद न मिलने से परेशान किसान दिन भर भटके इधर-उधर

सिकंदराराऊ। शनिवार को मंडी समिति स्थित इफ्को केंद्र पर डीएपी खाद वितरण को लेकर किसानों की लंबी कतार लग गई। आलम यह रहा कि डीएपी खाद की किल्लत को देखते हुए किसानों ने सुबह 8 बजे से ही लंबी कतार लगाना शुरू कर दिया। इसके बावजूद भी वितरण सही रूप से नहीं हो सका। जिसके कारण केंद्र पर धक्का मुक्की शुरू हो गई ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों रात्रि में खाद केंद्र पर खाद व डीएपी के कट्टों का ब्लैक में बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। किसानों का कहना है कि इस केंद्र के संचालक ने अपने खास लोगों के लिए डीएपी व खाद के कट्टे अलग कर दिए हैं । साथ ही बचे हुए कट्टों को भी मनमाने तरीके से किसानों को बांट रहे हैं। जिससे हम  बहुत परेशान हैं। इससे भी बुरा हाल हाथरस रोड स्थित केंद्र का है जिस पर डीएपी की रेक तो उतरी परंतु किसानों को एक भी बोरी नसीब नहीं हुई और पूरे दिन वह केंद्र तो बंद ही रहा जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User