खनिज विभाग की कार्यवाही, रॉयल्टी से अधिक खनिज परिवहन करते दो वाहन जब्त

Tuesday, June 30, 2026 - 22:41
Updated: 4 months ago
0
खनिज विभाग की कार्यवाही, रॉयल्टी से अधिक खनिज परिवहन करते दो वाहन जब्त

गुना (आरएनआई) कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज खनिज विभाग द्वारा किए गए गुना शहरी क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान दो वाहनों में उत्तर प्रदेश की रॉयल्टी के आधार पर खनिज का परिवहन किया जा रहा था। 

निरीक्षण के दौरान दोनों वाहनों में उपलब्ध खनिज की मात्रा का सत्यापन किया गया, जिसमें रॉयल्टी में अंकित मात्रा की तुलना में अधिक खनिज का परिवहन किया जाना पाया गया। यह प्रथम दृष्टया खनिज नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दोनों वाहनों को नियमानुसार जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

खनिज विभाग अधिकारी सचिन वर्मा ने बताया कि जिले में अवैध खनिज परिवहन एवं रॉयल्टी के दुरुपयोग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User