खड़े ट्रक से टकराई बुलेट, छुट्टी पर आए सेना के जवान समेत तीन दोस्तों की मौत; गुस्साए लोगों ने SH-56 किया जाम

Sunday, July 19, 2026 - 12:50
0
खड़े ट्रक से टकराई बुलेट, छुट्टी पर आए सेना के जवान समेत तीन दोस्तों की मौत; गुस्साए लोगों ने SH-56 किया जाम

बिहार के दरभंगा जिले में शनिवार देर शाम हुए भीषण सड़क हादसे में छुट्टी पर घर आए एक भारतीय सेना के जवान समेत तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कुशेश्वरस्थान पूर्वी थाना क्षेत्र में एसएच-56 पर धबौलिया पुल के पास खड़े एक ट्रक से बुलेट मोटरसाइकिल के टकराने से हुआ। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच हुआ। तीनों युवक एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर धबौलिया से कुशेश्वरस्थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक पुल पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को कुशेश्वरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. मोहम्मद सोहराब ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान बड़गांव निवासी भारतीय सेना के जवान अखिलेश आनंद, धबौलिया निवासी 38 वर्षीय पंकज राय और केवटगामा पंचायत के भरडीहा निवासी 30 वर्षीय बादल यादव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, अखिलेश आनंद छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।

हादसे की सूचना मिलते ही बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास किया।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया गया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User