खजुराहो से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त

मध्यप्रदेश में इंडिया गठबंधन को तगड़ा झटका लगने की खबर सामने आ रही है।खजुराहो सीट से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया है। फाॅर्म पर हस्ताक्षर नहीं करने और पुरानी नामावली के चलते पन्ना जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ने नामांकन निरस्त किया। अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सपा की ओर से भी इसे गलत बताया जा रहा है। 

Friday, April 5, 2024 - 15:31
Updated: 3 years ago
0
खजुराहो से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त

भोपाल (आरएनआई) गठबंधन के चलते कांग्रेस ने यह सीट समाजवादी पार्टी को दी थी, इस कारण यहां किसी प्रत्याशी को नहीं उतारा गया था। मीरा यादव का नामांकन निरस्त होता है तो बड़ी पार्टी का कोई भी प्रत्याशी भाजपा के वीडी शर्मा के सामने नहीं होगा। सभा के अलावा करीब 15 अन्य प्रत्याशियों ने खजुराहो सीट से नामांकन दाखिल किया है।   

खजुराहो से सपा ने हाल ही में टिकट बदलकर मीरा दीपक यादव को दिया था। सपा ने पहले मनोज यादव को टिकट दिया था, लेकिन दो दिन बाद टिकट को बदल दिया गया था। खजुराहो लोकसभा सीट इंड़िया गठबंधन ने सपा को दी थी। यहां से बीजेपी ने मौजूदा सासंद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा को प्रत्याशी बनाया है।

नामांकन पत्र पर मीरा यादव के कुछ जगह हस्ताक्षर नहीं थे, इसलिए नामांकन सत्यापन के दौरान उनका नामांकन को कलेक्टर ने रद्द कर दिया गया।  वही नामांकन रद्द होने के बाद मीरा यादव के पति दीपनारायाण यादव ने कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा है। जिसमें उन्होंने फिर से मौका देने की बात कही है। 

मीरा यादव निवाड़ी विधानसभा से विधायक रही है। उनके पति दीप नारायण यादव सपा के दिग्गज नेताओं में से एक है। वह मध्यप्रदेश समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। वह यूपी के झांसी जिले की गरौठा विधानसभा से विधायक रहे है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User