खंड शिक्षा अधिकारी ने बीआरसी पर किया शिक्षकों को टेबलेट वितरण

Wednesday, October 18, 2023 - 20:35
Updated: 3 years ago
0
खंड शिक्षा अधिकारी ने बीआरसी पर किया शिक्षकों को टेबलेट वितरण

सिकन्दराराऊ, (आरएनआई) शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों में वितरित होने वाले टेबलेटों का वितरण बीआरसी सिकन्दराराऊ पर किया गया। खण्ड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार ने टेबलेट वितरण के दौरान कहा कि विद्यालयों में टेबलेट मिलने से अब सभी कार्य ऑनलाइन होंगे जिससे शिक्षकों को भी विभागीय कार्य करने में सुगमता रहेगी।

टेबलेट वितरण से पहले माँ सरस्वती के छवि चित्र पर खण्ड शिक्षा अधिकारी उदित कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण किया गया।ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों को 254 एवं नगर क्षेत्र के 5 विद्यालयों को स्टॉक पंजिका में टेबलेट का ई. एम.आई. नंबर पर अंकित कर अध्यापकों को टेबलेट वितरित किये गए। कुल 206 टेबलेट का वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन प्रवीण सोमानी ने किया।

टेबलेट वितरण के दौरान प्रमुख रूप से विजयवीर सिंह, कृष्ण कांत कौशिक, मनोज चौहान, अनिल बघेल, संदीप तिवारी, अमित कुमार, अभिषेक, प्रवीण द्विवेदी,  कपिल, सुनील, राजेन्द्र बघेल, विपिन कुमार, मुनेश कुमार, मुकेश कुमार , देवदत्त आदि उपस्थित थे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User