क्षेत्र की जटिल समस्याओं पर श्रीमंत सिंधिया ने लिया एक्शन, महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने रखी थी माँगें

Wednesday, October 16, 2024 - 17:03
Updated: 2 years ago
0
क्षेत्र की जटिल समस्याओं पर श्रीमंत सिंधिया ने लिया एक्शन, महासंघ अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने रखी थी माँगें

गुना (आरएनआई) क्षेत्र की समस्याओं एवं माँगों को हमारे क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत सिंधिया द्वारा बहुत ही गंभीरता से लिया जा रहा है । वे जनहित के प्रत्येक मुद्दे को व्यक्तिगत रुचि लेकर संबंधित विभागों से निरंतर पत्राचार कर रहे हैं एवं संबंधितों को आदेशित भी कर रहे हैं ।  ज्ञात रहे कि विगत 12 अगस्त को एक निजी होटल में व्यापार एवं उद्योग महासंघ के तत्वावधान में एक कार्यक्रम #लक्ष्य_विकसित_गुना_का आयोजित किया गया था ।जिसमें क्षेत्र की समस्याएँ एवं विकास के कई मुद्दे शामिल थे । कार्यक्रम के उपरांत से ही लगातार गुना को नित नई सौग़ातें श्रीमंत सिंधिया द्वारा दी जा रही हैं । इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत सिंधिया द्वारा कुछ जटिल समस्याओं के निराकरण हेतु कार्यवाही की गई हैं । जिसमें क्षेत्र की दशकों पुरानी समस्या राजस्व विभाग की भूमि में बंदोबस्त किये जाने संबंधित है ।  पूरे प्रदेश में गुना एवं अशोकनगर ज़िले की भूमि का बंदोबस्त आज दिन तक नहीं हो सका है । इस जटिल समस्या से सभी क्षेत्रवासी ग्रसित हैं एवं संबंधित विभागों के चक्कर लगाने पर मजबूर है । श्रीमंत सिंधिया के इस कदम से निश्चित ही हमारे समस्त कृषक बंधु , ज़मीन कारोबारी एवं आमजन को बड़ी राहत मिल सकेगी । गुना , अशोकनगर क्षेत्र के लिए यह कार्य सकारात्मक एवं क्रांतिकारी बदलाव सिद्ध होगा।

इसी क्रम में हमारी एक अन्य माँग थी कि बालिकाओं की उच्च शिक्षा हेतु शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय गुना में स्नातक स्तर पर वाणिज्य, विज्ञान संकाय ,एम.ए.की कक्षाएँ प्रारंभ की जायें एवं क्रीड़ा अधिकारी, स्वीपर पद भी निर्मित किए जायें ।

हमारे यहाँ उच्च शिक्षा के अभाव में हमारी कई बेटियाँ पड़ाई छोड़ने पर मजबूर थीं ।बालिकाएँ शिक्षित होंगी तो निश्चित ही समाज शिक्षित होगा । बालिकाएँ दो परिवार शिक्षित करने में मददगार साबित होती हैं ।श्रीमंत सिंधिया द्वारा हमारी इस महत्वपूर्ण माँग को पूरा करने से क्षेत्र की बालिकाएँ अपनी इच्छा के अनुरूप शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी एवं समाज के निर्माण में , देश के निर्माण में सहायक बनेंगी । क्षेत्रीय सांसद श्रीमंत सिंधिया द्वारा किए जा रहे कार्य निश्चित ही क्षेत्र के आमूलचूल विकास में सहायक सिद्ध होंगे । इस हेतु समस्त क्षेत्रवासियों की और से हम श्रीमंत का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हैं ।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User