क्राइम मीटिंग में कप्तान के तेवर सख्त अधीनस्थों का छुट्टा पसीना, मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार लापरवाही बरतने वाले अफसरों की जमकर लगा रहे क्लास 

Friday, May 16, 2025 - 18:04
Updated: 1 year ago
0
क्राइम मीटिंग में कप्तान के तेवर सख्त अधीनस्थों का छुट्टा पसीना, मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार लापरवाही बरतने वाले अफसरों की जमकर लगा रहे क्लास 

मथुरा (आरएनआई) किसी भी विभाग की सफलता में अनुशासन एक महत्वपूर्ण पहलू माना जाता है , अगर किसी विभाग का मुखिया अनुशासन के लिए अगर सख्त कदम उठाता है तो निश्चित वह विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य को संवारने के क्रम की पहली कड़ी माना जाता है वही कार्य मथुरा के पुलिस कप्तान के द्वारा अपने अधीनस्थों के साथ किया।

एसएसपी श्लोक कुमार ने बुधवार की रात को दूसरी क्राइम मीटिंग ली। इसमें लेट आने वाले थाना प्रभारी निरीक्षकों को सजा के तौर पर रायफल के साथ दौड़ाया। एसएसपी की इस सजा के बाद थाना एवं चौकी प्रभारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने लापरवाह थाना एवं चौकी प्रभारियों को पहली और आखिरी चेतावनी भी दी।

रात आठ बजे पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी ने क्राइम मीटिंग ली। वह तय समय पर पहुंच गए, लेकिन जैंत, नौहझील, बरसाना और बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक काफी देरी से पहुंचे। क्राइम मीटिंग में देरी से आने वाले चार थाना प्रभारी निरीक्षकों को उन्होंने रायफल के साथ ही सभागार के आगे ग्राउंड में दौड़ा दिया।

क्राइम मीटिंग में उन्होंने लापरवाह, जनता की शिकायत की अनदेखी करने वाले, विवेचना समय से न निपटाने वाले अधीनस्थों की जमकर क्लास ली। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि चार्ज संभालने के बाद लगातार मुख्यालय पर फरियादियों की संख्या बढ़ी है। इसका सीधा मतलब है कि उनकी समस्याओं का समाधान थाना एवं चौकी पर नहीं हो रहा है। क्राइम मीटिंग में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मुख्यालय पर यदि कोई वास्तविक फरियादी आया तो थाना, चौकी प्रभारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User