क्या शनि के चंद्रमा एन्सेलाडस पर है जीवन? रहस्यमयी महासागर से मिला बड़ा सुराग
नई दिल्ली (आरएनआई) क्या धरती के बाहर भी जीवन मौजूद है? इस सवाल का जवाब खोजते वैज्ञानिकों को शनि के बर्फीले चंद्रमा एन्सेलाडस (Enceladus) से एक चौंकाने वाला सुराग मिला है। नासा के कैसिनी मिशन के पुराने डेटा की नई एनालिसिस में उसकी सतह के नीचे मौजूद महासागर में जटिल ऑर्गेनिक मॉलीक्यूल्स (Complex Organic Molecules) पाए गए हैं, जो जीवन की संभावनाओं की ओर इशारा करते हैं।
बर्फ की चादर के नीचे छिपा विशाल समंदर
एन्सेलाडस बर्फ से ढका एक छोटा-सा चंद्रमा है, लेकिन उसकी बर्फीली सतह के नीचे एक गहरा महासागर मौजूद है। कैसिनी स्पेसक्राफ्ट ने 2005 से 2015 के बीच कई बार उन भाप और बर्फ के फव्वारों (Plumes) से गुजरते हुए डेटा इकट्ठा किया था, जो इस महासागर की गहराइयों से सतह की ओर फूटते हैं।
नई तकनीकों से की गई जांच में वैज्ञानिकों को एरोमैटिक्स, एल्डिहाइड्स, एस्टर्स, ईथर्स और एल्कीन्स जैसे कई प्रकार के जटिल रसायनिक यौगिक मिले हैं — इनमें से कई पहली बार पहचाने गए हैं।
धरती जैसे हाइड्रोथर्मल वेंट्स की मौजूदगी के संकेत
जर्मनी की यूनिवर्सिटी ऑफ स्टटगार्ट के एस्ट्रोबायोलॉजिस्ट नोज़ैर ख्वाजा के अनुसार, इन मॉलीक्यूल्स की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि एन्सेलाडस की गहराइयों में धरती जैसे हाइड्रोथर्मल सिस्टम सक्रिय हो सकते हैं।
धरती के समुद्रों में ऐसे ही वेंट्स से जीवन के लिए आवश्यक रसायन निकलते हैं, और वहां सूर्य की रोशनी न होने के बावजूद अनोखे जीव पलते हैं। इसलिए वैज्ञानिक मानते हैं कि एन्सेलाडस जीवन खोजने की सबसे प्रॉमिसिंग जगहों में से एक बन चुका है।
जीवन के लिए ज़रूरी 6 तत्वों में से 5 की पुष्टि
कैसिनी मिशन पहले ही हाइड्रोजन, फॉस्फेट और साल्ट्स की मौजूदगी दर्ज कर चुका है। अब ऑर्गेनिक मॉलीक्यूल्स की पहचान के साथ जीवन के लिए जरूरी CHNOPS एलिमेंट्स (Carbon, Hydrogen, Nitrogen, Oxygen, Phosphorus, Sulfur) में से पांच की पुष्टि हो चुकी है। अब केवल सल्फर (Sulfur) की खोज बाकी है।
क्या सच में वहां जीवन है?
अभी तक मिले सभी मॉलीक्यूल्स गैर-जैविक (Abiotic) प्रक्रियाओं से बने माने जा रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिकों का मानना है कि ये जीवन के लिए जरूरी रासायनिक माहौल का सीधा सबूत भी हो सकते हैं।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



