क्या राहुल गांधी बनेंगे किसान रणनीति का नया चेहरा?

एसकेएम की तरफ से हाल ही में एक बड़ी बैठक बुलाई गई थी। बैठक में एसकेएम के देशभर में सक्रिय सदस्य शामिल हुए थे। इस बैठक में ये तय किया गया है कि एसकेएम फिर से अपना किसान आंदोलन शुरू करेगा।

Friday, July 12, 2024 - 14:12
0
क्या राहुल गांधी बनेंगे किसान रणनीति का नया चेहरा?

नई दिल्ली (आरएनआई) एमएसपी की गारंटी समेत कई मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के बैनर तले पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कई मांगों को लेकर एक बार फिर से आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। एसकेएम की किसान आंदोलन को लेकर नई रणनीति के तहत कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एमएसपी गारंटी कानून की मांग का प्रमुख चेहरा बन सकते हैं। इसे लेकर एसकेएम की टीम ने काम शुरू कर दिया है।

एसकेएम की तरफ से हाल ही में एक बड़ी बैठक बुलाई गई थी। बैठक में एसकेएम के देशभर में सक्रिय सदस्य शामिल हुए थे। इस बैठक में ये तय किया गया है कि एसकेएम फिर से अपना किसान आंदोलन शुरू करेगा। एसकेएम के नेताओं का कहना है कि सड़कों पर किसान आंदोलन शुरू किया जाएगा, लेकिन उससे पहले सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें एसकेएम का संशोधित मांग पत्र सौंपा जाएगा। आंदोलन से पहले एसकेएम के नेता 16 से 18 जुलाई तक प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सांसदों को मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ बैठक करेंगे। संगठन ने नौ अगस्त को कॉर्पोरेट्स भारत छोड़ो दिवस के रूप में मनाने का भी एलान किया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User