कोतवली क्षेत्र से बाईक चोरी के मामले में पुलिस की कार्यवाही

दो बाईक चोर गिरफ्तार कर चोरी गई बाईक को बरामद करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाईक को किया जप्त।

Friday, February 23, 2024 - 19:24
Updated: 3 years ago
0
कोतवली क्षेत्र से बाईक चोरी के मामले में पुलिस की कार्यवाही

गुना (आरएनआई) कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से मोटर सायकिल चोरी के एक मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुये दो बाईक चोर गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से प्रकरण में चोरी गई बाईक को बरामद करने के साथ ही आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त की गई बाईक को भी जप्त किया गया है ।
                  

प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी मोहित रघुवंशी निवासी न्यू सिटी कॉलोनी गुना द्वारा गुना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, कि दिनांक 19 फरवरी 2024 के प्रातः वह अपनी बजाज सीटी100 मोटर सायकिल क्रमांक MP678 MG 3227 को सिंह टॉवर पर रोड किनारे खडी कर अपने कंपनी ऑफिस चला गया था, दोपहर में जब उसने देखा तो उसकी मोटर सायकिल वहां से गायब थी, जिसे कोई अज्ञात व्‍यक्ति चोरी कर ले गया है । जिसकी रिपोर्ट पर से गुना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 123/24 धारा 379 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User