केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध: अमित शाह

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि केंद्र सरकार जम्मू- कश्मीर के विकास के लिए कटिबद्ध है।

Saturday, February 7, 2026 - 18:24
Updated: 6 months ago
0
केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध: अमित शाह

नयी दिल्ली-जम्मू (आरएनआई) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि केंद्र सरकार जम्मू- कश्मीर के विकास के लिए कटिबद्ध है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार श्री शाह जम्मू में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक के दौरान, केन्द्रीय गृह मंत्री ने सड़क बुनियादी ढांचे, जल विद्युत परियोजनाओं, बिजली, उद्योग, पर्यटन, 4G और ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में विकास की व्यापक समीक्षा की। बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला, के अलावा कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार, एक विकसित और समृद्ध जम्मू और कश्मीर के विजन के प्रति कटिबद्ध है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा विकास में तेजी लाने के लिए किए जा रहे निरंतर और समर्पित प्रयासों से जम्मू और कश्मीर में विकास परियोजनाओं में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। 

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को जल विद्युत परियोजनाओं के पूरी क्षमता को विकसित करने की ज़रूरत है । उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याण योजनाओं का शत प्रतिशत सैचुरेशन प्राप्त करना और सभी विकास परियोजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिलना सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिय़ा जाए।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि युवाओं को विकास के साथ जोड़ने के लिए स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने और स्पोर्ट्स अकादमियों की स्थापना पर ध्यान दिया जाए। इस विषय में विभिन्न स्पोर्ट्स बॉडीज से बात करके लगभग 200 करोड़ रुपए के निवेश की कोशिश की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User