केंद्र-प्रदेश की योजनाओं से रोजगार व बचत, भाजपा ने जनता का भरोसा मजबूत किया

Thursday, September 25, 2025 - 20:15
Updated: 1 year ago
0
केंद्र-प्रदेश की योजनाओं से रोजगार व बचत, भाजपा ने जनता का भरोसा मजबूत किया

फतेहपुर (आरएनआई) केंद्र सरकार के सभी वस्तुओं में जीएसटी दरों में कमी करने से महाबचत हुई है। जिससे अर्थव्यवस्था में तेज़ी आयी व लोगों के पैसे बचने से उन्हें लाभ हुआ है। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद गुंडे माफ़ियाओ का सफाया हुआ है। अपराधियों पर बुलडोज़र की कार्रवाई की गयी। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के मध्यम से बेरोजगारों व किसानों को लाभ मिला है। उक्त बातें जनपद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आयी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एव दर्जा राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने कही।

गुरुवार को शहर के वीआईपी रोड स्थित एक निजी कार्यक्रम में जनपद आयी भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री कमलावती सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जीएसटी दरों में छूट दिए जाने को महाबचत उत्सव बताया। कहा कि जीएसटी दरें घटने से वाहन उद्योग को अधिक लाभ मिला है जिससे नए वाहन खरीदने वालों की महाबचत हुई है। इसके अलावा उन्होंने खाद पदार्थाे, दुग्ध उत्पादों एवं अन्य वस्तुओं की जीएसटी दरों में कमी होने के फायदे गिनाए। पत्रकारों के एक सवाल पर बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाये गए वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट योजना से किसान एव बेरोजगारों को लाभ मिला है। लोगों को रोजगार के नये अवसर मिले है। योजना का लाभ गिनाने जा रहे विधायको को जनता हाथों हाथ ले रही है। सरकार की जमकर सराहना की जा रही है। कहा कि नियम कानून सबके लिए बराबर योगी राज में कानून से खिलवाड़ करने वालो पर बुलडोज़र की कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया गया। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा पर वोट चोरी करके सरकार बनाने के आरोप पर कहा कि राहुल गांधी को अभी स्कूल में और पढ़ाई करनी चाहिये। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, अयाहशाह विधायक विकास गुप्ता, जहानाबाद विधायक राजेंद्र पटेल, खागा विधायक कृष्णा पासवान, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, अपर्णा गौतम, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, अर्चना त्रिपाठी, राम प्रताप गौतम, अमित शिवहरे, सीमू सिंह, अतुल त्रिवेदी आदि रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User