केंद्रीय विद्यालय गुना में विश्व शांति दिवस मनाया

विश्व शांति की स्थापना करना उद्देश्य-राजोरिया

Thursday, September 21, 2023 - 13:41
Updated: 3 years ago
0
केंद्रीय विद्यालय गुना में विश्व शांति दिवस मनाया

गुना। (आरएनआई) केंद्रीय विद्यालय गुना में स्काउट गाइड दल ने आज विश्व शांति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विश्व शांति का आवाहन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य विनोद कुमार राजोरिया ने दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर विधिवत शुरुआत की। 

कार्यक्रम का संचालन करते हुए यूनिट प्रभारी ऋषिकेश भार्गव ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति की मूल भावना "वासुधैव कुटुम्बकम" ही इस जगत का आधार है।
इसी भावना से पूरित एक परिवार में सुख, शांति और सौहार्द का संचार आवश्यक है। 

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा सन 1981 से आरंभ हुये शांति दिवस की आधिकारिक घोषणा 2001में की। तब से 21 सितंबर को पूरे विश्व में शांति दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसमें प्रत्येक वर्ष शांति स्थापना की एक अलग थीम होती है।

इस वर्ष "जातिवाद का खात्मा, शांति की स्थापना" (एन्ड रेसिज्म, बिल्ड पीस) मुख्य थीम है। राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट अज़ीम अफरोज खान ने इस दिवस के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य को पटल पर रखा। इसके बाद विद्यालय के स्काउट व गाइड प्रशिक्षित शिक्षक व्ही.पी.एस. ठाकुर, रंगनाथ शर्मा, अस्पाक कुरैशी, अर्चना पंत, ममता मीना व मोनिका राजपूत ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। 
इस अवसर पर विद्यालय के कई शिक्षक गण व स्काउट्स, गाइड्स, कब्स व बुलबुल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार व्ही.पी.एस. ठाकुर ने व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User