केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का गुना जिले के भ्रमण कार्यक्रम

Nov 30, 2024 - 20:46
Nov 30, 2024 - 20:47
 0  567
केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया का गुना जिले के भ्रमण कार्यक्रम

गुना (आरएनआई) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्‍तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया दिनांक 30 नवम्‍बर से 02 दिसम्‍बर 2024 तक गुना जिले के भ्रमण पर रहेगें।

 जारी कार्यक्रम अनुसार केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 30 नवम्‍बर 2024 रात्रि 10:45 बजे गुना आगमन पश्‍चात रात्रि विश्राम विश्राम गृह गुना में करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया दिनांक 01 दिसम्‍बर को प्रात: 09:30 बजे अशोकनगर के लिए प्रस्‍थान करेंगें तथा शाम 06 बजे गुना आगमन पश्‍चात कलेक्‍ट्रेट गुना में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे। रात्रि 08:30 बजे से रात्रि 09:50 बजे तक स्‍थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया 02 दिसम्‍बर को प्रात: 10 बजे जनसंपर्क कार्यालय गुना आयेगें एवं जिलेवासियों की समस्‍याएं सुनेंगे तथा प्रात: 11 बजे गुना से ग्राम पन्‍हेंटी के लिए प्रस्‍थान करेंगे। ग्राम पन्‍हेंटी से वापसी उपरांत दोपहर 02:15 बजे से शाम 04 बजे तक राज विलास होटल गुना में कार्यक्रम में भाग लेगें कार्यक्रम पश्‍चात शाम 04:00 बजे भोपाल के प्रस्‍थान करेगें।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0