केंद्रीय बजट 2026 को लेकर गुना में पत्रकार वार्ता, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर ने मीडिया से किया संवाद
गुना (आरएनआई) केंद्रीय बजट 2026 के निमित्त आज गुना में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राजगढ़ सांसद रोडमल नागर उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने प्रेस मीडिया के साथियों से संवाद करते हुए बजट के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
सांसद रोडमल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सशक्त करने वाला बजट है। यह बजट युवाओं के कौशल विकास, नारी शक्ति के सम्मान, आर्थिक प्रगति, आत्मनिर्भरता और समावेशी विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है।
उन्होंने आगे कहा कि यह बजट देश के आर्थिक भविष्य, जन-कल्याण और समग्र विकास को मजबूती देने वाली सकारात्मक सोच और मजबूत विश्वास को दर्शाता है। बजट में किए गए प्रावधान आने वाले समय में भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



