किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी का भव्य स्वागत
हाथरस। गौशाला रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण परिचय बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी के पहली बार हाथरस आगमन के उपलक्ष्य में आयोजित की गई थी। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ फूल-मालाएं पहनाकर और गदा भेंट कर भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया ने प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी को गदा भेट कर स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में देवेंद्र सिंह चौधरी ने हाथरस के कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए मान-सम्मान के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की मजबूती और किसान मोर्चा की आगामी कार्ययोजनाओं पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस परिचय बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर और सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, प्रथम जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह आचार्य, भीकम सिंह चौहान जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा एवं जिला महामंत्री कप्तान सिंह, राजेश सिंह गुड्डू, अनुज चौधरी, श्रीराम कुमार वर्मा (गरुड़ ध्वजा राजा मुरसान), प्रीति चौधरी, रामवीर सिंह पूनिया, रामवीर भैया, नरेश प्रधान, भोला सिंह रावत, हमीर सिंह प्रधान, रूपेंद्र सिंह लंबरदार, रजत चौधरी, गौरव ठाकुर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर मंथन किया गया और आने वाले समय में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)