कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव हैं,उनकी मेहनत और समर्पण से नेता और मंत्री बनते हैं-पंचायत मंत्री सिसोदिया

कांग्रेस के नेता अपने बेटों के भविष्य के लिए सत्ता चाहते हैं-सिकरवार बमोरी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न।

Wednesday, August 16, 2023 - 18:16
Updated: 3 years ago
0
कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव हैं,उनकी मेहनत और समर्पण से नेता और मंत्री बनते हैं-पंचायत मंत्री सिसोदिया

गुना। (आरएनआई) कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव हैं,पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र को और सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं, ये बात प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमोरी में आयोजित विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। 
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हर तबके के व्यक्ति को मिल रहा है। मैंने बमौरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं और लोगों की हर माँग पूरी करने का प्रयास किया है। चाहे वह स्वास्थ, शिक्षा, सड़क, बिजली, आवास ,सिंचाई या अन्य कोई और क्षेत्र हो। 


बमोरी विधानसभा में हज़ारों करोड़ रुपये के काम कराये हैं। आनेवाले चुनाव में हमे आपसी मतभेद भूलकर पार्टी के एकजुटता के साथ काम करना है और पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है। 
भाजपा ज़िलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने कुर्सी के लिए देश का बटवारा कर दिया, सत्ता से प्यार है , देश से प्यार होता तो देश का बटवारा नहीं होने देती। जबकि भाजपा ने धारा 370 हटाने जैसे काम किए, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक़ का ख़ात्मा जैसे ऐतिहासिक कार्य किए है।आज प्रदेश में कांग्रेस के दोनों बड़े नेता वृद्ध हो गए हैं उन्हें प्रदेश की विकास से कोई लेना देना नहीं है वे तो बस अपने पुत्रों के भविष्य के लिए सत्ता हथियाना चाहते हैं।
उन्होंने बमौरी विधानसभा के वर्तमान विधायक और प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की तारीफ़ करते हुए कहा कि बमौरी विधानसभा जहां किसी जमाने में अति पिछड़े क्षेत्रों में गिना जाता था पर श्री सिसोदिया जी ने इस क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं ,उनके किए गए विकास कार्यों को अद्वितीय हैं। जिला संगठन प्रभारी डॉ गोपाल आचार्य ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक विषयों पर संबोधित कर बमोरी विधानसभा जीत का मंत्र दिया। पंचायत मंत्री श्री सिसोदिया एवं ज़िलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने विधानसभा सम्मेलन में उपस्थित भाजपा के मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र की टोली एवं भाजपा के सभी देव दुर्लभ कार्यकर्ताओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सम्मेलन में स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष हरि सिंह यादव ने दिया व संचालन ज़िला मंत्री संतोष धाकड़ ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User