कामतानाथ बाबा के दर्शन हेतु जत्था रवाना, ढोल-ताशों की धुन के बीच श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

Thursday, July 24, 2025 - 20:07
Updated: 1 year ago
0
कामतानाथ बाबा के दर्शन हेतु जत्था रवाना, ढोल-ताशों की धुन के बीच श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

फतेहपुर (आरएनआई) श्रावण मास में श्रद्धालुओं के बीच उत्साह नजर आता है। गुरूवार को शहर के गंगा नगर कालोनी स्थित एक बैंक्वेट हाल से श्रद्धालुओं का जत्था शिवधाम शील कंठेश्वर कलिंजर व कामतानाथ बाबा चित्रकूट के लिए एक जत्था रवाना हुआ। 

जत्थे में शामिल लोगों ने ढोल-ताशों की धुन के बीच जमकर जायकारे लगाए। यह जत्था कलिंजर व चित्रकूट जनपद पहुंचकर शिवधाम शील व कामतानाथ बाबा के दर्शन करेंगे तत्पश्चात शहर के लिए वापसी होगी। यात्रा को देवीगंज सभासद दिनेश तिवारी खलीफा, पूर्व शिक्षक अम्बिका प्रसाद गुप्ता, प्रहलाद सिंह गौतम व नागेश सिंह गौतम ने झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं में महेश दत्त अग्निहोत्री उर्फ पप्पू महाराज, शिखर अग्निहोत्री, पियूष अग्निहोत्री, अनुपम मिश्रा उर्फ दीपू, राधानगर सभासद पवन द्विवेदी, बैंक्वेट हाल के मैनेजर विकास गुप्ता, विवेक तिवारी, मीहमान गुप्ता व विमलेश कुमार आदि शामिल हैं।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User