सुलतानपुर: कादीपुर दुर्गा पूजा महोत्सव में रानीपुर कायस्थ के पाण्डाल पर महाआरती के साथ सम्मान समारोह आयोजित

Thursday, October 17, 2024 - 21:36
Updated: 2 years ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर दुर्गा पूजा महोत्सव में रानीपुर कायस्थ के पाण्डाल पर महाआरती के साथ सम्मान समारोह आयोजित

सुलतानपुर (आरएनआई) नवरात्रि से प्रारंभ कादीपुर क्षेत्र का ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव में सबसे पुरानी समिति श्रीदुर्गा पूजा समिति रानीपुर कायस्थ ने अपने पण्डाल पर मां भगवती की महाआरती एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि कादीपुर उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी तहसीलदार घनश्याम भारतीय उपस्थित रहे।

मां भगवती की दिव्य और भव्य महाआरती काशी के विद्वान पण्डित ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व में समिति के अध्यक्षों व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में 1978 में समिति की स्थापना करने वाले संस्थापक अध्यक्ष रानीपुर कायस्थ के पूर्व प्रधान अच्छेलाल शुक्ल मेतू, सहित पूर्व अध्यक्ष यज्ञनारायण मिश्र,रामशकल शुक्ल, आनन्द श्रीवास्तव, मनीष अग्रहरि, विकास त्रिपाठी बुच्चुन, पूर्व नगरपंचायत अध्यक्ष विजय भान सिंह मुन्ना, लालमणि सिंह, जयप्रकाश अग्रहरि, विद्युत ब्यवस्थापक उदयराज सहित अनेक गणमान्य लोगों को उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी तहसीलदार घनश्याम भारतीय समिति के अध्यक्ष प्रदीप अगहरि, संरक्षक रामसहाय शुक्ल, अनूप श्रीवास्तव सिब्बू ने स्मृति चिन्ह शाल भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।

इस अवसर पर ठाकुर प्रसाद मिश्र, प्रदीप मिश्र,संजय कुमार सिंह, सुजीत मिश्र, नागेन्द्र शर्मा,अजय श्रीवास्तव,अभिनव श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, सत्यशील श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User