सुलतानपुर: कादीपुर के बदली महाविद्यालय अमरेथूडड़िया में 123 छात्र छात्राओं को मिला निःशुल्क स्मार्टफोन टैबलेट 

Monday, May 19, 2025 - 19:15
Updated: 1 year ago
0
सुलतानपुर: कादीपुर के बदली महाविद्यालय अमरेथूडड़िया में 123 छात्र छात्राओं को मिला निःशुल्क स्मार्टफोन टैबलेट 

सुलतानपुर (आरएनआई) आज डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध बदली महाविद्यालय अमरेथूडड़िया कादीपुर में अध्यनरत 123 छात्र व छात्राओं को निशुल्क स्मार्टफोन टैबलेट कादीपुर के पूर्व विधायक सपा नेता भागेलू राम द्वारा दिया गया। निशुल्क टेबलेट वितरण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक भगेलूराम ने कहा कि उच्च शिक्षा व्यवस्था में अध्यनरत छात्र व छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई में बहुत ही सहूलियतें मिलेगी। इनके द्वारा छात्र व छात्राएं डिजिटल रूप से शिक्षात्मक विकासात्मक उद्देश्यों की पूर्ति कर सकते हैं। अब डिजिटल का जमाना है सभी लोग अब इस नई तकनीक का उपयोग करें और आगे बढ़े।

बदली महाविद्यालय के प्रबंधक राकेश रंजन ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्मार्टफोन टैबलेट का अपना एक अलग ही स्थान है। जिन छात्र व छात्राओं को स्मार्टफोन टैबलेट मिला है वह सब विद्यालय क्षेत्र का नाम रोशन करें यही कामना है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राधेकांत यादव,पूर्व प्रमुख संतलाल, पूर्व प्रधान राजमणि यादव, पूर्व प्रधान राम प्रसाद, पूर्व प्रधान श्रीराम निषाद, प्रदीप कुमार, रामचरण के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर रमाकांत वर्मा, डॉक्टर गरुण उपाध्याय, डॉक्टर दयाशंकर, मुन्नालाल प्रधान सहितअनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User