कांग्रेस की दुष्ट सरकार होती तो न आशा दीदी का 3500 होता और न ही लाड़ली बहना के पैसे आतेः सिंधिया

Oct 12, 2025 - 15:27
Oct 12, 2025 - 15:37
 0  459

अशोकनगर (आरएनआई) केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने अशोकनगर प्रवास के दौरान आशा दीदी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। सिंधिया का यह बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सिंधिया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की दुष्ट सरकार होती तो न आशा दीदी के 3500 रुपए आते और न ही लाड़ली बहनों के खाते में 1250 रुपए आते। सिंधिया का यह बयान सीधे तौर पर कांग्रेस पर करारा निशाना है। 

गौरतलब है कि आज ही सूबे के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 1.26 करोड़ लाडली बहनों को 1541 करोड़ रुपए की 29वीं किस्त जारी की है। सिंधिया ने इसे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का लाडली बहनों को दिवाली का उपहार बताया।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0