कलेक्‍टर के मार्गदर्शन में गुनिया नदी के पुनर्जीवन एवं पानी के निकासी के लिए कार्यवाही सतत रूप से जारी

Tuesday, September 2, 2025 - 20:31
Updated: 1 year ago
0
कलेक्‍टर के मार्गदर्शन में गुनिया नदी के पुनर्जीवन एवं पानी के निकासी के लिए कार्यवाही सतत रूप से जारी

गुना (आरएनआई) गुनिया नदी के पुनर्जीवन हेतु जिला प्रशासन द्वारा गोपालपुरा एवं सिंगवासा से निकलने वाली गुनिया नदी एवं ओडिया नदी के गहरीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा गठित दलों द्वारा आज सिंगवासा तालाब के पास रेलवे ओवरवब्रिज के नीचे से विवेक कॉलोनी पर गहरीकरण एवं चौडी़करण का कार्य किया गया। इस दौरान नगर पालिका, उद्यानिकी, जल संसाधन विभाग की टीम उपस्थित रही।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि गुनिया नदी का संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हम आज इस जनहित के कार्य में सहयोग करेंगे तो भविष्य में बाढ़ जैसी आपदाओं से बचा जा सकेगा। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा जताई।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User