कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जल निगम, जल संसाधन और पीएचई की जल प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई

Friday, February 21, 2025 - 18:32
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में जल निगम, जल संसाधन और पीएचई की जल प्रबंधन को लेकर बैठक आयोजित की गई

गुना (आरएनआई) आगामी ग्रीष्‍म ऋतु के दृष्टिगत जल स्रोतों की सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित करें। साथ ही, पाइपलाइन लीक जैसी समस्याओं को तत्काल सुधारने के लिए टीमों का गठन किया जाए। जल संरक्षण हम सभी की जिम्‍मेदारी है। इस आशय के निर्देश कलेक्‍टर किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा जिला कलेक्‍ट्रेट के सभागार में आयोजित जल निगम, जल संसाधन और पीएचई की बैठक में दिये। बैठक में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभिषेक दुबे सहित जल निगम एवं पीएचई विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

बैठक में कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने जल स्रोतों के पुनर्जीवन, वर्षा जल संचयन और भूजल स्तर सुधारने के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जल संरचनाओं की सफाई और मरम्मत के निर्देश दिए गए। उन्‍होंने पीपीटी के माध्‍यम से जिले में स्‍थापित डेम एवं उससे कवर होने वाले क्षेत्र की जानकारी ली। उन्होंने आमजन से भी जल संरक्षण में योगदान देने की अपील की और जल संकट से बचाव के लिए समुचित उपाय करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान उन्‍होंने पीएचई, डब्‍लयूआरडी एवं जल निगम को आगामी समय में पानी की समस्‍या न हो, इस संबंध में योजना बनाकर कार्य करने के लिये निर्देशित किया।

Follow       RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User