कलेक्टर ने केंद्रीय विद्यालय के संचालन हेतु भवन का किया निरीक्षण

Tuesday, June 10, 2025 - 19:23
Updated: 1 year ago
0
कलेक्टर ने केंद्रीय विद्यालय के संचालन हेतु भवन का किया निरीक्षण

अशोकनगर (आरएनआई) कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पथरिया में सत्र 2025-26 में संचालित होने वाले केंद्रीय विद्यालय के संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर संचालित होने वाली क्लासों की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने भवन में छात्र-छात्राओं को टॉयलेट, पानी सहित अन्य समुचित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने निर्देश दिए कि केंद्रीय बोर्ड द्वारा स्कूल संचालन हेतु व्यवस्थाओं के जो निर्देश दिए गए हैं, उन निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए।  निरीक्षण के दौरान भवन में स्कूल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री नीरज शुक्‍ला,डीपीसी श्री राहुल शर्मा सहित संबंधित उपस्थित थे। 

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User