कलेक्टर द्वारा देर रात जिला चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण

चिकित्सालय परिसर में डार्क स्पॉट पर लाइट व्यवस्था और परिसर के पेड़ छंटाई के दिए निर्देश, मुख्य द्वार के गेट का हटाएं तत्काल अतिक्रमण।

Thursday, August 29, 2024 - 22:31
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) लेक्टर डॉ. सतेन्द्र सिंह द्वारा देर रात बारिश के बीच जिला चिकित्सालय गुना का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. सिंह द्वारा जिला अस्पताल के मुख्य गेट के अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए और परिसर में स्थित पेड़ों की छंटाई कराई जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में जगह जगह अंधेरा पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की । इस दौरान सभी डार्क स्पॉट पर तत्काल लाइट लगवाने के निर्देश दिए ।

उन्होंने कहा कि परिसर में वाहनो को व्यवस्थित रूप से खड़ा कराया जावे,परिसर रखे बंद वाहन हटाए जाये, अस्पताल परिसर के सामने चैनल गेट तोड़कर चैनल गेट लगवाए, जिससे परिसर में असामाजिक तत्वों का प्रवेश न हो सके, गेट पर सुरक्षा व्यवस्था की जाए। 

उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में स्थित केंटीन में साफ सफाई रखी जावे, टीकाकरण कक्ष के सामने अंधेरा है काफ़ी घने पेड़ हैं इनकी छंटायी कराये और यहां सीसीटीवी कैमरा भी लगवाएं जाएं । उन्होंने निर्देशित किया कि कल से लोक निर्माण विभाग, नगरपालिका बिजली विभाग और उद्यानकी विभाग की टीम संयुक्त रूप से परिसर की सफाई, पेड़ छटाई और लाइट व्यवस्था करावे। 

अपर कलेक्टर द्वारा हॉस्पिटल व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

कलेक्टर डॉ. सिंह के भ्रमण के पूर्व अपर कलेक्टर अखिलेश जैन द्वारा मेडिकल वार्ड, पोस्ट ऑपरेटरिव वार्ड,सर्जीकल वार्ड,ट्रामा केयर सेंटर, निरीक्षण की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने पुरे परिसर का भ्रमण किया । हॉस्पिटल परिसर में डार्क स्पॉट को देखा गया लाइट व्यवस्था कराने और पुराने जीर्णशीर्ण भवनो को तोड़ने की कार्यवाही को देखा गया, और आवश्यक निर्देश दिए ।

आज इस दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, संयुक्त कलेक्टर महेश बमन्हा, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमती शिवानी पांडे,जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेज सिंह यादव ,एसडीओ पीडब्ल्यूडी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User