कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान 40 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

Tuesday, January 14, 2025 - 18:26
Updated: 2 years ago
0
कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान 40 प्राप्‍त आवेदनों के निराकरण के दिये निर्देश

गुना (आरएनआई) राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में आज कलेक्‍ट्रेट परिसर के जनसुनवाई कक्ष में कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह  द्वारा जिला स्‍तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। 

आयोजित जनसुनवाई में आज 40 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारियों को व्‍हीसी के माध्यम से वर्चुअली जोड़कर प्राप्त आवेदनों के मौके पर जाकर निराकरण के निर्देश दिए गए। आज जनसुनवाई में राजस्‍व विभाग, पुलिस विभाग, जनपद पंचायत, नगरपालिका, आदिम जाति, लोक निर्माण, खाद, शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, आदि से संबंधित आवेदन प्राप्‍त हुए। जिनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये।

आज आयोजित जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रथम कौशिक, अपर कलेक्‍टर अखिलेश जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती जिया फातिमा एवं सुश्री मंजूषा खत्री, अनुविभागीय अधिकारी गुना श्रीमति शिवानी पाण्‍डे सहित विभिन्‍न जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User