कलेक्‍टर द्वारा जनसुनवाई के दौरान आवेदक अरूण कुशवाह के प्रति दिखाई संवेदनशीलता

छात्र के भविष्‍य को दृष्टिगत रखते हुए लंबित विकास निधि राशि 28 हजार 800 रूपये को किया गया माफ। 

Wednesday, June 19, 2024 - 20:09
Updated: 2 years ago
0

गुना (आरएनआई) जिला स्‍तरीय जनसुनवाई के दौरान आवेदक अरूण कुशवाह के पिता घनश्‍याम कुशवाह निवासी सिलावटी रमगढ़ा तहसील व जिला गुना द्वारा कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह के समक्ष आवेदन प्रस्‍तुत कर निवेदन किया कि आवेदक का पुत्र अरूण कुशवाह वर्ष 2022-23 में कक्षा 12वीं की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ गुना से उर्त्‍तींण की है। आवेदक की आर्थिक स्थिति काफी गंभीर होने से वह छात्र अरूण कुशवाह की लंबित विकास निधि राशि 28 हजार 800 रूपये जमा करने में असमर्थ है।

उक्‍त आवेदन पर कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्‍काल जवाहर नवोदय विद्यालय बजरंगगढ़ जिला गुना के प्राचार्य हरिकिशन मीना को छात्र हित एवं उसके भविष्‍य को दृष्टिगत रखते हुए विकास निधि की राशि 28 हजार 800 रूपये माफ करने निर्देशित किया गया है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User