कलेक्‍टर डॉ. सिंह द्वारा दशहरा मैदान पर एप्रोच रोड एवं लेबलिंग कार्य का किया निरीक्षण

Oct 19, 2024 - 19:11
Oct 19, 2024 - 19:13
 0  351

गुना (आरएनआई) आगामी दीपावली के त्‍यौहार को दृष्टिगत रखते हुये दशहरा मैदान में पटाखों की दुकान लगायी जानी है एवं कृषि उपज मण्‍डी में भी किसान अपनी उपज बेचने के लिये आना प्रारंभ हो गये हैं। यदि आने वाले समय में कृषि उपज मण्‍डी में कृषकों द्वारा उपयोग किये जाने वाले वाहनों की संख्‍या बढ़ती है, तो दशहरा मैदान का वाहनों को खडा़ करने वैटिंग स्‍थल के रूप में उपयोग किया जायेगा । 

इसकी तैयारी को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्‍टर डॉ. सतेन्‍द्र सिंह द्वारा दशहरा मैदान का सतत् निरीक्षण किया जा रहा हैं। दशहरा मैदान में चारों ओर से तार फैसिंग का कार्य कराया जा रहा एवं एप्रोच रोड के लिये समतलीकरण का कार्य जारी है। आज कलेक्‍टर द्वारा कार्यो का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और उपस्थित मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिये गये। 

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी श्रीमति शिवानी पाण्‍डे मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी तेजसिंह यादव, तहसीलदार कमल मण्‍डेलिया, नायब तहसीलदार मयंक खेमरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे ।

Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0