कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गेल अधिकारियों के साथ ली संयुक्त बैठक, आपदा प्रबंधन को लेकर की गई विस्तृत चर्चा

Monday, May 12, 2025 - 22:45
Updated: 1 year ago
0
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने गेल अधिकारियों के साथ ली संयुक्त बैठक, आपदा प्रबंधन को लेकर की गई विस्तृत चर्चा

गुना (आरएनआई) जिले में स्थित गेल इंडिया लिमिटेड के प्लांट की सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा संयुक्त रूप से बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम विकास आनंद,  डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सीएमओ सुश्री मंजूषा खत्री, मुख्य महाप्रबंधक दिनेश देवीकऱ कार्यकारी निदेशक एवं प्रभारी अधिकारी आर.के. सिंह, सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान गेल की ओर से फायर एंड सेफ्टी मैनेजर आर.पी. सिंह ने तीन स्तरीय सुरक्षा योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्तर-1 के अंतर्गत प्लांट के भीतर की सुरक्षा, स्तर-2 में प्लांट एवं रिहायशी क्षेत्र और स्तर-3 में प्लांट के बाहरी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। प्रत्येक स्तर के लिए अलग-अलग कार्ययोजनाएं तैयार की गई हैं। इसके साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि प्लांट में कौन-कौन सी गैसों का उपयोग होता है, अग्नि सुरक्षा के लिए किस प्रकार की व्यवस्था की गई है, और आपातकालीन स्थिति में किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है। प्रबंधन द्वारा यह भी बताया गया कि सभी आवश्यक सुरक्षा सामग्री एवं उपकरणों का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया गया है।


कलेक्टर श्री कन्याल ने आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी नियंत्रण हेतु एक समन्वित कंट्रोल सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीन अधिकारियों के नाम नोडल के रूप में चिन्हित किए जाएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन, पुलिस और गेल प्रबंधन के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने गेल प्रबंधन से आवश्यक संसाधनों की सूची भी प्रस्तुत करने को कहा, ताकि किसी भी आवश्यकता की पूर्ति तत्काल की जा सके।

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने बैठक में तीन महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश त्रासदी की स्थिति उत्पन्न होती है तो तत्काल प्रभाव से कौन-कौन सी सावधानियां अपनाई जाएंगी, इसकी स्पष्ट रूपरेखा तैयार की जाए। साथ ही, नागरिकों एवं औद्योगिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए क्या प्रक्रियाएं होंगी, उसकी जानकारी भी साझा की जाए। उन्होंने सेंट्रल कंट्रोल रूम और गेल के कंट्रोल रूम के बीच बेहतर समन्वय एवं सूचना संप्रेषण की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक के पश्चात कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा प्लांट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने फायर सेफ्टी, वाटर सेफ्टी सिस्टम, सायरन सिस्टम एवं कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को देखा तथा आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले की औद्योगिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User