आगरा: कर्ज में डूबे कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दी जान...लिखा ऐसा सुसाइड नोट; कर्जदार घर की तरफ भटकेंगे भी नहीं

कर्ज से दबे जूता कारोबारी ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दी। उसके स्कूटर की डिकी से सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में उसने कुछ ऐसा लिखा है कि तगादा करना तो दूर, कर्जदार उसके घर की तरफ देखेंगे भी नहीं। 

Tuesday, March 11, 2025 - 14:45
0
आगरा: कर्ज में डूबे कारोबारी ने ट्रेन से कटकर दी जान...लिखा ऐसा सुसाइड नोट; कर्जदार घर की तरफ भटकेंगे भी नहीं

आगरा (आरएनआई) आगरा के कमला नगर के जूता व्यवसायी ने कर्जदारों के आए दिन तगादे से तंग आकर जान दे दी। जूता कारोबारी रविवार को घर से निकला, उसके बाद लौटकर नहीं आया। उसने रविवार को राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। कारोबारी की लाश आवास विकास कॉलोनी में सेक्टर-16 के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दे दी। वहीं कारोबारी का स्कूटर उसके भांजे के पास था, जिसकी डिकी में सुसाइड नोट रखा मिला। कारोबारी ने सुसाइड नोट में साफ-साफ लिखा है कि वो कर्जदारों से परेशान होकर जान दे रहा है। 

तेज नगर, कमला नगर निवासी घनश्याम दास तनवानी (55) की हींग की मंडी में जीएस ट्रेडर्स नाम से दुकान है। वह जूते की ट्रेडिंग करते थे। उनके भांजे रोहित की कमला नगर मार्केट में केक एंड ब्रेकर्स नाम से दुकान है। रविवार दोपहर को वह भांजे की दुकान पर पहुंचे। स्कूटर खड़ा करने के बाद अपना मोबाइल व सुसाइड नोट स्कूटर की डिक्की में रख दिया। इसके बाद भांजे को बताया वह शेविंग कराने जा रहे हैं।

चार घंटे के बाद भी वह स्कूटर लेने नहीं आए तो भांजे ने उनके घर पर कॉल की। परिजनों ने आसपास तलाश के बाद कमला नगर थाने में सूचना दी। सिकंदरा से पुलिस का फोन आया कि रेलवे लाइन पर एक शव मिला है। भांजा रोहित वहां पहुंचा और शव की शिनाख्त कर ली।

पुलिस ने स्कूटर की डिकी खोली। उसमें सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था कि जो भी घर पर तगादा करने आया, उनकी मौत का वही जिम्मेदार होगा। पुलिस का कहना है कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User