करोड़ों की बिल्डिंग पर 9 साल से ताला, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने सरकार पर साधा निशाना

Sunday, July 19, 2026 - 21:54
0
करोड़ों की बिल्डिंग पर 9 साल से ताला, सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने सरकार पर साधा निशाना

हरदोई (आरएनआई)। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव एवं हरदोई नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता ने सर्कुलर रोड स्थित म्यूनिसिपल बालिका इंटर कॉलेज के वर्षों से बंद पड़े होने का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित कॉलेज पिछले 9 वर्षों से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र की बेटियां शिक्षा के अवसरों से वंचित हो रही हैं।

रामज्ञान गुप्ता ने कहा कि म्यूनिसिपल बालिका इंटर कॉलेज की इमारत 12 जून 2017 को बनकर तैयार हो गई थी, लेकिन आज तक इसका संचालन शुरू नहीं हो सका। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च कर भव्य भवन तैयार किया गया, लेकिन वर्षों से उस पर ताला लटका हुआ है।

उन्होंने बताया कि कॉलेज का संचालन शुरू कराने के लिए कई बार जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस मुद्दे की लगातार अनदेखी कर रहे हैं तथा केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं।

सपा नेता ने नघेटा रोड के निरीक्षण को लेकर भी भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी नेता केवल निरीक्षण और फोटो सेशन तक सीमित हैं, जबकि हरदोई शहर और सदर विधानसभा क्षेत्र की अनेक सड़कें जर्जर हैं तथा जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रामज्ञान गुप्ता ने आगे आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है तथा किसान, व्यापारी, छात्र और नौजवान सभी परेशान हैं। उन्होंने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही झूठे वादों और दावों का दौर शुरू हो गया है, लेकिन जनता अब सब समझ चुकी है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

इस दौरान समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना, जिला महासचिव अवनीश यादव, धर्मेंद्र यादव दीपू, शुभम गुप्ता, श्याम गुप्ता, सोनू गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
RNI News

Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.

Comments (0)

User