कमलनाथ का आरोप, कर्ज लेकर विकास नहीं झूठा प्रचार कर रही भाजपा सरकार, ये जनता के साथ धोखा

Feb 26, 2024 - 15:37
Feb 26, 2024 - 15:38
 0  1.8k
कमलनाथ का आरोप, कर्ज लेकर विकास नहीं झूठा प्रचार कर रही भाजपा सरकार, ये जनता के साथ धोखा

भोपाल (आरएनआई) मध्य प्रदेश की दो मोहन यादव सरकार पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा हमला किया है, उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हजारों करोड़ रुपये का कर्ज लेकर प्रदेश को एक बड़े दलदल में धकेलने और इस पैसे को विकास के स्थान पर अपने झूठे प्रचार में प्रयोग किये जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया X पर आज एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार प्रदेश को कर्ज के दलदल में शिवराज सरकार से भी तेजी से ले जा रही है। मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी को सरकार 5000 करोड रुपए का कर्ज ले रही है। इस तरह अपने करीब 2 महीने के कार्यकाल में ही नई सरकार ने 17500 करोड रुपए का कर्ज ले लिया है। पिछली सरकार पहले ही प्रदेश के ऊपर 3.50 लाख करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज छोड़ गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा- हकीकत यह है कि मध्य प्रदेश सरकार अपने राजस्व का एक बड़ा हिस्सा तो सिर्फ कर्ज का ब्याज चुकाने में खर्च कर रही है। जो पैसा सिर्फ ब्याज चुकाने में खर्च होता है वह प्रदेश की तरक्की में इस्तेमाल हो सकता है। सच्चाई यह है कि सरकार प्रदेश के कल्याण और विकास के लिए यह कर्ज नहीं ले रही है बल्कि अपने झूठे प्रचार और सरकारी खर्च पर राजनीतिक कार्यक्रम करने के लिए यह पैसा बर्बाद कर रही है। यह मध्य प्रदेश की जनता से धोखा है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0