कक्षा 5 व 8 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ

Monday, May 15, 2023 - 13:00
0
कक्षा 5 व 8 का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ

गुना। 13 वर्ष बाद बोर्ड पेटर्न पर आयोजित की गई कक्षा 5 तथा 8 की परीक्षा का परिणाम भोपाल में मध्य प्रदेश शासन शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोपहर 12.30 बजे रिमोट दबा कर परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर राज्य शिक्षा केंद्र के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
गुना में माध्यमिक विद्यालय पुरानी छावनी गुना प्रधान अध्यापक अनिल भार्गव ने भी छात्र छात्राओं को लैपटॉप से परीक्षा परिणाम दिखाया एवम उत्तरीण छात्र छात्राओं को बधाई दी। साथ ही श्री भार्गव ने बताया कि पालक गण अपने अपने बच्चो के परीक्षा परिणाम RSk.mp.in पर समग्र आईडी से दोनो कक्षाओं का परीक्षा परिणाम देख सकते है। बोर्ड पेटर्न से परीक्षा होने से आगामी सत्र में कक्षा 6 और 9 में अच्छी शैक्षणिक योग्यता वाले छात्र मिल सकेंगे। परीक्षा में शासकीय एवम अशासकीय तथा मदरसा के छात्रों ने भाग लिया था। परीक्षा परिणाम कक्षा 5 में छात्र 80 प्रतिशत तथा छात्राए 84 प्रतिशत। इसी प्रकार कक्षा 8 में 78 प्रतिशत छात्राए तथा 73 प्रतिशत छात्र उत्तरीण हुए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User