औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना की जिला बैठक सम्पन्न

Monday, August 26, 2024 - 21:56
Updated: 2 years ago
0
औदीच्य ब्राह्मण समाज गुना की जिला बैठक सम्पन्न

गुना (आरएनआई) औदीच्य ब्राह्मण समाज जिला गुना की मासिक बैठक हाट रोड स्थित श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर पर संपन्न हुई समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर दयाल वशिष्ठ ने बताया की बैठक में नवीन ट्रस्टी बनाने पर विचार विमर्श कर नवीन कार्ययोजना बनाई गई सचिव राजेश शर्मा ने नवीन ट्रस्टी बनाने पर सभी से सहयोग की अपील की कोषाध्यक्ष ने विगत डेढ़ वर्ष की आय व्यय का ब्योरा समाज के समक्ष रखा तथा विगत डेढ़ वर्ष में ग्यारह नवीन ट्रस्टी तथा सात महिला ट्रस्टी बनाईं गई इन ट्रस्टियों से लगभग सात लाख रुपए से भी अधिक की राशि औदीच्य ब्राह्मण समाज के बैंक खाते में जमा की गई संपूर्ण आय व्यय का ब्योरा अध्यक्ष द्वारा रखा गया सर्व सम्मति से शहर में ही कहीं प्लॉट खरीदकर संस्कार भवन बनाने की सहमति प्रदान की गई बैठक में समाज बंधुओ ने अपने अपने विचार रखे इस अवसर पर समाज के ट्रस्टी चंद्रप्रकाश भट्ट, राजेंद्र शर्मा, हरिबल्लभ शर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, महेश शर्मा,राजू शर्मा,संरक्षक सदस्य दिनेश व्यास, रामबाबू शर्मा,आरडी शर्मा, पुष्पेंद्र व्यास,जनपद सदस्य बमोरी मनोहर शास्त्री सहित बड़ी संख्या में समाज बंधू उपस्थित थे।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User