ओबीसी मोर्चा ने आयोजित किया सामाजिक सम्मेलन

भाजपा ने दिया पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा : डॉ रामजी गुप्ता

Tuesday, February 27, 2024 - 19:14
Updated: 3 years ago
0
ओबीसी मोर्चा ने आयोजित किया सामाजिक सम्मेलन

सुल्तानपुर (आरएनआई) भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा तो दिया ही है‌ साथ ही शिक्षा के अवसर एवं राजनैतिक हिस्सेदारी भी समुचित मात्रा में दी है।यह बातें भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि राहुलनगर में आयोजित सामाजिक सम्मेलन में संबोधित करते हुए कही।उन्होंने वर्मा समाज के सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने प्रदेश व केंद्र सरकार में ओबीसी समाज के सबसे ज्यादा मंत्री बनाए है।ओबीसी समाज मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र भार्गव ने कहा प्रधानमंत्री ने विश्वकर्मा सम्मान योजना के अन्तर्गत 18 ओबीसी समाजों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 13 हजार करोड़ रुपये की भारी- भरकम धनराशि जारी की है।इस दौरान लोगों को नमो एप डाउनलोड कराया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष  हजारी प्रसाद गुप्ता ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला उपाध्यक्ष मानस वर्मा ने ओबीसी समाज के हित में चल रही तमाम योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ब्रह्मदेव सिंह,ग्राम प्रधान संजय वर्मा, मंडल महामंत्री ओबीसी मोर्चा रामजी वर्मा, महेंद्र गोस्वामी,सुनीता वर्मा, मंगल वर्मा,नरेंद्र वर्मा , बृजेश वर्मा, मालती, रीता, रामजस,अमरपाल आदि उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User