ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में कल शनिवार को गुना में तिरंगा यात्रा

Friday, May 16, 2025 - 19:36
Updated: 1 year ago
0
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में कल शनिवार को गुना में तिरंगा यात्रा

गुना (आरएनआई) भारतीय सेना की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक कार्यक्रम के अंतर्गत 17 मई, शनिवार को गुना में निकलेगी भव्य ओर एतिहासिक #तिरंगा_यात्रा। यात्रा के सह संयोजक विकास जैन ने बताया कि तिरंगा यात्रा का प्रारंभ शनिवार सांयकाल 5 बजे शास्त्री पार्क गुना से होगा और यह तिरंगा यात्रा लक्ष्मीगंज, बापू पार्क, सदर बाजार, निचला बाजार, हाट रोड होते हुए हनुमान चौराहा पर पहुंचेंगी जिसका भारत माता की आरती के साथ समापन किया जाएगा।  इस यात्रा का उद्देश्य भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें धन्यवाद देना है।

सामाजिक सहभागिता की अपील
तिरंगा यात्रा को सफल बनाने सर्व समाज गुना एवं जिला अध्यक्ष, गुना विधायक सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से इस ऑपरेशन सिंदूर की इतिहासिक सफलता पर सेना के सम्मान में निकलने जा रही तिरंगा यात्रा में गुना के पूर्व सैनिक संगठनों, सामाजिक संगठनों, महिला संगठनों, पेंशनर संगठनों, धार्मिक संगठनों, अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक संगठनों और समस्त नागरिकों से तिरंगा यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया है। “यह यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सेना के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। हम सभी को एकजुट होकर इस गौरवशाली क्षण का हमे हिस्सा बनना हे। तिरंगा यात्रा में भारत माता की झांकी, बग्गी, घोड़े, डीजे, बैंड के साथ तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में जिलेवासी उपस्थित होकर सेना के सम्मान में धन्यवाद ज्ञापित करेंगे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User