एसडीएम सदर पर गंभीर आरोप, सीएम से शिकायत कर न्याय की मांग
फतेहपुर (आरएनआई) योगीराज में नौकरशाहों पर शासन की नकेल ढीलीं पड़ती जा रही है। नतीजतन आमजनमानस का जहां उत्पीड़न हो रहा है, वहीं माकूल न्याय न मिल पाने के फलस्वरूप शासन-प्रशासन के प्रति नाराज़गी बढ़ रही हैं।
सदर तहसील के परगना गाजीपुर अन्तर्गत असोथर कस्बा एवं सुजानपुर के तीन अलग अलग मामलों में उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सर्वेश कुमार सिंह गौर द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में किये फैसलों की शिकायत सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई है। एक जनप्रतिनिधि ने उपरोक्त प्रकरणों के बाबत सीएम से त्वरित कार्यवाही की मांग की गई हैं। एसडीएम सदर (न्यायिक) द्वारा पिछले कुछ माहों के दौरान किए गए जिन फैसलों पर सवाल उठ रहे हैं, उन सभी में क़ानूनगों (असोथर) राम आसरे विश्वकर्मा की रिपोर्ट को आधार बनाया गया है, जबकि इन रिपोर्टों की सत्यनिष्ठा पर प्रारम्भ से सवाल उठते रहे हैं। मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी को भेजी गई शिकायत में तीनों की जांच करवाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
1
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0



