एसटीएफ कार्रवाई के बाद प्रशासन एक्शन मोड में: 143 भारी वाहन पकड़े गए, गनर निलंबित, ₹8.19 लाख जुर्माना वसूला

Friday, November 14, 2025 - 21:24
Updated: 11 months ago
0
एसटीएफ कार्रवाई के बाद प्रशासन एक्शन मोड में: 143 भारी वाहन पकड़े गए, गनर निलंबित, ₹8.19 लाख जुर्माना वसूला

फतेहपुर (आरएनआई) अवैध खनन, अवैध परिवहन को संगठित अपराध पर एसटीएफ के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। जिलाधिकारी ने संगठित गिरोह द्वारा किए जा रहे अकूत दौलत जुटाने के खेल को फेल करने के लिए टास्क फोर्स की टीमें गठित कर दिया है। टास्क फोर्स टीमों ने बीती 14/15 नवंबर की रात्रि अभियान चला कर एक सैकड़ा से अधिक भारी वाहनों का चालान करते हुए 819500 रूपए का जुर्माना वसूला, वहीं 32 भारी वाहनों को सीज किया गया।

एसटीएफ की कार्रवाई से सकते में सकते में आए संलिप्त अधिकारी व कर्मचारियों के बीच भड़कंप मचने के साथ ही जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से बिना रवन्ना मोरंग, गिट्टी का अवैध परिवहन करने वाले ट्रक मालिकों और लोकेटरों के बीच दहशत का माहौल छा गया है। मुकदमा में नामजद अधिकारियों की स्थिति ऐसी बन गई कि पत्रकारों को देखते ही अपनी कुर्सी छोड़ कर बाहर निकल जाते हैं। वहीं लेकटर गैंग के लोगों में जेल जाने का भय सताने लगा है। जिला प्रशासन की कार्रवाई को सार्वजनिक करते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा कि अवैध खनन व अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो चुकी है, जो आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अब टास्कफोर्स का अभियान लगातार चलता रहेगा और अवैध कार्यों को अंजाम देने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User