कांग्रेस ने प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को याद कर मनाई जयंती

Nov 14, 2025 - 21:25
Nov 14, 2025 - 21:29
 0  135
कांग्रेस ने प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी को याद कर मनाई जयंती

फतेहपुर (आरएनआई) कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में एक कार्यक्रम आयोजित कर देश की आजादी में उनके द्वारा किए गए त्याग एवं संघर्ष की चर्चा की।

आयोजन में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू सच्चे देश भक्त होते हुए एक महान चिंतक थे एवं उनके हृदय में सभी धर्मों के प्रति संभाव के साथ भारत को विश्व में उच्च शिखर पर खड़ा करने की असीम ललक थी। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र के परम हितैषी होने के नाते उन्हें आज चुनाव के लिए भाजपा द्वारा खेला जा रहा घृणित खेल बहुत दुखी करता होगा। शहर अध्यक्ष मो0 आरिफ गुड्डा ने भी उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह इस देश की धरती में जन्म लेकर एक उपकार जैसा किया और सच्चे मायने में अमर हो गए। अब उनके पद चिन्हों पर चलना हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि बहुत दुख का विषय है कि उनके द्वारा बनाए गए भारत की आज भाजपा द्वारा सत्ता के लालच में जो दुर्दशा की गई है वह निश्चित जनता के लिए असहनीय है। आयोजन में उपस्थित ई. देवी प्रकाश दुबे, पंडित रामनरेश महाराज, कलीम उल्ला सिद्दीकी, औसाफ अहमद ने भी उन्हें भारत की माटी का सच्चा सबूत करार दिया। कार्यक्रम में सैयद सहाब अली, मो. अकरम काले, सुधीश पांडेय, डॉ अब्दुल हमीद, नजमी कमर, नसीम अंसारी, सलीम खान, कौशल कुमार शुक्ला, अजय बच्चा, धर्मेंद्र सिंह, आरिफ अली आदि लोग मौजूद रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0