एमपी में बस किराए में बड़ी बढ़ोतरी, 100 किमी का सफर अब पड़ेगा महंगा

Thursday, August 6, 2026 - 14:07
Updated: 3 months ago
0
एमपी में बस किराए में बड़ी बढ़ोतरी, 100 किमी का सफर अब पड़ेगा महंगा

मध्य प्रदेश सरकार ने बस किराए में 75 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी करते हुए नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। अब बस ऑपरेटर यात्रियों से अधिकतम ₹2 प्रति किलोमीटर तक किराया वसूल सकेंगे।

क्या बदला?

 100 किमी का किराया करीब ₹125 से बढ़कर ₹200 तक हो सकता है।

 लंबी दूरी के रूटों पर किराए में 55–60% तक बढ़ोतरी संभव।

 पहले ₹400 का किराया अब ₹600–700 तक पहुंच सकता है।

यह फैसला मध्य प्रदेश बस ओनर्स एसोसिएशन की 7 अगस्त से प्रस्तावित हड़ताल की चेतावनी के बाद लिया गया। एसोसिएशन का कहना है कि पिछले 5 वर्षों से किराया नहीं बढ़ा था, जबकि डीजल और संचालन लागत लगातार बढ़ रही है।

हालांकि किराया बढ़ाने की मांग मान ली गई है, लेकिन अन्य मांगें अभी लंबित हैं। इनमें 40 आरक्षित रूटों पर निजी बसों को परमिट, बसों की संचालन अवधि 15 से बढ़ाकर 20 साल करने और अन्य मुद्दों पर सरकार से निर्णय की मांग शामिल है। बस ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि बाकी मांगों पर फैसला नहीं हुआ तो आगे आंदोलन और हड़ताल पर विचार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User