एमआईसी में छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा की शपथ दिला वितरित की प्रचार सामग्री

Monday, November 17, 2025 - 21:10
Updated: 11 months ago
0
एमआईसी में छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा की शपथ दिला वितरित की प्रचार सामग्री

फतेहपुर (आरएनआई) यातायात माह के तहत जनपद में यातायात जागरूकता अभियान जोरों पर है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस ने सोमवार को मुस्लिम इंटर कॉलेज बिंदकी बस स्टॉप रोड पर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रचार-प्रसार सामग्री भी वितरित की गई।

अभियान के दौरान प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लालजी सविता के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम ने सख्ती भी दिखाई। दोपहिया वाहनों की जांच में बिना फिटनेस, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों व नाबालिगों के संचालित ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाते हुए चालान काटे गए। एसपी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जागरूकता के साथ-साथ नियमों के उल्लंघन पर सख्ती जरूरी है। नवम्बर माह भर यह अभियान पूरे जनपद में विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर जारी रहेगा।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User